शुक्रवार को बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर किसान बुरावली बिजलीघर पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। जिलाध्यक्ष बबित धामा ने कहा कि फरौटा और मंगरौला फीडर पर हाईटेंशन लाइन के खंभे 100 मीटर दूरी पर स्थित हैं, जिससे फाल्ट की ज्यादा संभावना रहती है। बिजली आपूर्ति सुचारू रूप नहीं चल पा रही है। इनकी दूरी कम कराई जाए। साथ ही जर्जर लाइनों को बदलवाया जाए। किसानों के घरेलू बिल बहुत अधिक आ रहे हैं। मीटर रीडर द्वारा गड़बड़ी की जा रही है, जो सहन नहीं किया जाएगा। किसानों के बीच पहुंचे एसडीओ उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द निराकरण की बात की।
किसानों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता, कोमल शर्मा, गोलू त्यागी, डा हाशिम चौधरी, जमशेद चौधरी मौजूद रहे।