फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली अधिकारियों के पंचायत में नहीं पहुंचने पर किसानों ने लगाया जाम

Thu, 12 Oct 2023 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत में बिजली अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने हसनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। किसानों का कहना है कि पूर्व में सूचना देने बाद भी अधिकारी पंचायत में नहीं पहुंचते। किसानों की अनदेखी की जा रही है। हालांकि, पुलिस के आश्वासन पर किसान मान गए।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लाॅक परिसर में पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बिजली अधिकारियों को बुलाया गया था। लेकिन बिजली अधिकारी नहीं पहुंचे। जिससे नाराज होकर दोपहर में किसानों ने जाम लगा दिया। रहरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया। मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया। ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी ने कहा कि विद्युत अधिकारी किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में विद्युत शेड्यूल के हिसाब से सप्लाई नहीं मिल रही और व्यवस्था बेपटरी है। यहां महेश पहलवान, शीशपाल त्यागी, उषा, सिराजुद्दीन, सुरेंद्र त्यागी, दिनेश शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, जाम लगने से यातायात प्रभावित रहा। दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें