फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सवा करोड़ रुपये की लागत से नगर में होगा सड़कों का निर्माण

Thu, 12 Oct 2023 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। यह जानकारी पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल द्वारा पालिका की बैठक में दी गई है। संसद में नारी शक्ति वंदन कानून पास होने पर सरकार का आभार व्यक्त करने के लिए बुधवार को नगर पालिका परिषद की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में पालिकाध्यक्ष ने नारी शक्ति वंदन कानून पास होने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए संसद में एक तिहाई सीटें आरक्षित होने पर महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा। पालिकाध्यक्ष के प्रस्ताव पर सदस्यों ने सहमति व्यक्त की। बैठक में संक्रामक रोगों के प्रकोप देखते हुए फागिंग व एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने की मांग की गई। चेयरमैन ने बताया कि वार्डों में मच्छरमार दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने सदन को जानकारी दी कि नगर में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्यों के टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। इस मौके पर सिम्मी अग्रवाल, मंजू रानी, जेबा, नूतन रानी, अशोक अग्रवाल, मयंक गर्ग, नौशाद मंसूरी, जगत सिंह, दुलीचंद, गौरव धारीवाल आदि मौजूद थे।
संसद में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार का धन्यवाद देने के मुद्दे पर चर्चा के समय भाजपा सदस्यों की सपा सदस्य आलम शेख के साथ बहस हो गई। आलम शेख ने कहा कि केंद्र सरकार का महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का फैसला स्वागतयोग्य है लेकिन मुस्लिम समाज की महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण किया जाना चाहिए था। इस मुद्दे पर भाजपा सदस्यों ने विरोध करना शुरू कर दिया। आलम शेख का कहना था कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का नारा देती है तो उसे मुस्लिम समाज की महिलाओं की चिंता करनी चाहिए थी। भाजपा सदस्यों ने आलम शेख का विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी चीजों को राजनैतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने हस्तक्षेप कर इस बहस को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें