फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसानों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Fri, 30 May 2025 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियाें ने बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने समेत अन्य मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर चार जून को गजरौला के भानपुर फाटक पर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों के जो ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, बिजली विभाग उन्हें बदलने के लिए तैयार नही है। निजी मिस्त्री से बदलवाने का दबाव बनाया जाता है। इसे रोका जाए। आंधी से बाधित आपूर्ति सुचारू कराई जाए। बिजलीघरों पर ओवरलोड की समस्या का निदान किया जाए। बिजलीघरों के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाए। ओटीसी योजना का लाभ किसानों को पूरे वर्ष उपलब्ध किया जाए। निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण बंद हो। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाए। मांग पूरी न होने पर चार जून को गजरौला भानपुर फाटक पर महापंचायत कर सड़क और रेल मार्ग जाम करेंगे। इस दौरान डाॅ. चंद्रपाल सिंह, राहुल पुनिया, मोहन बेनीवाल, कमल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें