हसनपुर (अमरोहा)। नगर के मोहल्ले खेबान में बुधवार रात बरात चढ़त से पहले घराती और बरातियों में मारपीट हो गई। इसमें दूल्हे का मामा घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार कराया गया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
हसनपुर के मोहल्ला खेबान में बुधवार रात रूद्रपुर से बरात आई थी। रात करीब 11 बजे दूल्हे पक्ष के लोग घरात पक्ष से पूछ रहे थे कि बरात कहां से कहां तक चढ़ाई जाए। इसी बात पर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। सिर में रॉड लगने से दूल्हे के मामला राजकुमार घायल हो गए। मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद घायल का सीएचसी में उपचार कराया गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की के बाद कार्रवाई की जाएगी।