फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस गांवों के किसानों का बिजलीघर पर धावा

Thu, 25 May 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
एक तरफ जहां सूबे के मुख्यमंत्री प्रदेश की व्यवस्थाएं सुधारने में लगे हैं वहीं सरकारी तंत्र उनकी उम्मीदों को पलीता लगा रहा है। सीएम के साफ निर्देश हैं कि ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए, लेकिन हो उल्टा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों को पांच छह घंटे ही सप्लाई मिल रही है, जिस पर बुधवार को भड़के 30 गांवों के लोगों ने गुलड़िया बिजलीघर का घेराव किया। अंदर घुसकर शहर की बत्ती काट दी, जिस पर अफसरों से उनकी तीखी झड़पें हुईं। भड़के किसान धरने पर बैठ गए और जबरदस्त हंगामा किया।

अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। बाद में अफसरों ने लिखित रोस्टर के अनुसार सप्लाई देने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद किसान घरों को लौट गए।
अमरोहा डिविजन क्षेत्र के मूढ़ाखेड़ा बिजलीघर से जुड़े गांव गंदूपाल, दौराला, रत्नपुर, कुआखेड़ा, हलपुरा, मुकारी, बसेड़ा, भेड़ाभरतपुर, आरिफपुर, मारकपुर, मूंडाखेड़ा आदि के सैकड़ों ग्रामीण एकत्र होकर गुलड़िया बिजलीघर पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां पर बिजली नहीं मिलने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि मूढ़ाखेड़ा बिजलीघर से जुड़े करीब तीस गांवों को 15 दिन से मात्र पांच छह घंटे ही सप्लाई दी जा रही है। इसमें भी ट्रिपिंग होती रहती है, जिसकी वजह से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। वह सूखने के कगार पर है।

पता चलते ही मौके पर पहुंचे बिजली अधिकारियों को देखते ही किसानों का पारा चढ़ गया। कक्ष में बैठे एसडीओ देहात चमन प्रकाश व एसडीओ ट्रांसमिशन अशोक कुमार को घेर लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर व शहरी क्षेत्र की बत्ती काट दी, जिसे लेकर दोनों अधिकारियों की किसानों से नोकझोंक हुई। उनके तेवर देखकर अधिकारी खामोश हो गए और किसानों ने धरना चालू कर दिया।       

मामले की नजाकत को देखते हुए बिजली अधिकारियों ने डायल 100 पुलिस को बुला लिया। किसान उच्चाधिकारियों को धरनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। आरोप था कि लॉक रजिस्टर में अधिकारी अधिक बिजली देने की एंट्री कर रहे हैं, जबकि मिल बहुत कम रही है। बाद में एसडीओ अशोक कुमार ने दिन में 12 से 9 और रात में 12 से 9 बजे बिजली सप्लाई देने का लिखित में आश्वासन दिया।

जिसके बाद किसानों ने धरना खत्म कर दिया। हंगामा करने वालों में विक्रम सिंह, इंद्रपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, धर्मवीर, अमरजीत सिंह, रोबिन, हुकमसिंह, कपिल, रघुवीर, सुदेश, समरपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह और कावेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें