फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा के हसनपुर में किसानों ने गन्ने की जलाई होली

Wed, 31 Oct 2018 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन
हसनपुर में गन्ने की होली जलाते किसान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन असली के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को हसनपुर में गन्ने की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। अभी तक पिछले वर्ष का गन्ने का भुगतान नहीं हो पाया है। मांग की गई कि गन्ने का रेट 450 रुपये किया जाए।
विज्ञापन

 
मंगलवार को मंडी समिति में पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह ने कहा कि सरकार व चीनी मिल अफसर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। अभी तक हसनपुर चीनी मिल पर 12 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है। जिससे किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। गन्ने का रेट सरकार ने अभी तक भी घोषित नहीं किया है। जबकि चीनी मिलें चलने को तैयार हैं। बार-बार धरना प्रदर्शन के बाद भी किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। इसी को लेकर आगामी दिनों में किसान यूनियन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। तहसील अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह, जगत सिंह, ब्रजेश देवी, जिला उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, विनोद नागर, मुंशी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें