फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, जबरदस्त उत्साह

Mon, 29 Oct 2018 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 के पहले चरण की परीक्षा रविवार को 39 शहरों के 42 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। नौवीं से 12वीं कक्षा के 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। मुरादाबाद मंडल में रामपुर में 231 और अमरोहा में 591 विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए एक जगह दो चरणों में परीक्षा करानी पड़ी। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। दूसरे चरण में 18 नवंबर को परीक्षा होगी। एडमिट कार्ड ऑनलाइन भेजे गए हैं। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखा गया।अमरोहा में 591 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति की परीक्षा दी।
विज्ञापन

  
बेहतर भविष्य के लिए छात्र-छात्राएं रविवार को शहर के हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए। कालेज प्रॉचार्या डॉ. नौशाबा परवीन की देखरेख में परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई, जो दोपहर साढ़े बारह बजे तक चली। अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र को पढ़ा। साथ ही ओएमआर शीट पर जरूरी सूचनाओं को भरा। सहूलियत के लिए कॉलेज के मुख्य गेट पर सीटिंग प्लान चस्पा था। जिससे परीक्षार्थियों को काफी सहूलियत मिली। सुबह 10 बजे से छात्र-छात्राओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ। स्कूल प्रबंधन ने परीक्षार्थियों के लिए दो कतार बनवाई। इसके जरिये छात्र-छात्राओं को प्रवेेश मिला। यहां से छात्र छात्राएं परीक्षा कक्ष में पहुंचें। परीक्षा में 591 परीक्षार्थी शामिल हुए। पेपर खत्म होने पर उत्साह और बेहतर कल की उम्मीद के साथ परीक्षार्थी परीक्षा कक्षों से बाहर निकले। इस दौरान छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते बन रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें