फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महापंचायत के लिए गांवों में संपर्क कर रहे किसान

Tue, 03 Jun 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

बिजली विभाग की कार्यशैली के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की चार जून को गजरौला में होने वाली महापंचायत के लिए पदाधिकारी गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं। किसान भवन में सोमवार को इस संबंध में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बीती 27 मई को भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के अफसरों के नहीं आने पर तहसील कार्यालय के सामने गजरौला मार्ग पर जाम लगाया था। वहीं, बिजली विभाग की कार्यशैली में सुधार न होने पर भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने चार जून को गजरौला में भानपुर फाटक पर महापंचायत का ऐलान किया था। सोमवार को किसान भवन पर आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी किसानों को शोषण कर रहे हैं। फुंके ट्रांसफार्मर समय पर नहीं बदले जा रहे हैं। सिंचाई के लिए बिजली तीसरे दिन दी जा रही है, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वेव इंडस्ट्रीज से पिछले पेराई सत्र का बकाया भुगतान दिलाने की मांग की गई। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि महापंचायत में बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर नहीं आए तो रेल और सड़क दोनों जाम कर दिए जाएंगे। इस मौके पर सौवीर सिंह, गुरमीत सिंह, सुभाषचंद, देशराज सिंह, मुन्नू गुर्ज, निरंजन सिंह, राहुल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें