फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आधार में संशोधन नहीं होने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। नए आधार कार्ड न बनने और संशोधन न होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस संबंध में गांव में राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बैठक भी की। जिसमें नए आधार कार्ड का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि हसनपुर तहसील मुख्यालय होने के बावजूद भी एक भी आधार संशोधन केंद्र चालू हालत में नहीं है। एक या दो स्थान पर जहां पले चल रहे थे, वहां अब किसी न किसी तकनीकी परेशानी की वजह से दिक्कत हो रही है। आधार में संशोधन नहीं हो पा रहे हैं।
आधार कार्ड केंद्र बंद होने से जरूरतमंदों को दूर के स्थानों जोया, अमरोहा जाना पड़ता है, जहां पर निर्धारित शुल्क के स्थान पर करीब 500 रुपये प्रति आधार कार्ड वसूले जाते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान महिपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, राजीव कुमार, विपिन, कुनिपाल, विशेष, संजीव, जवर सिंह, संजय, सुमन देवी, दयावती, सीमा, मुन्नी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें