फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा किसान

Wed, 15 Oct 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। करीब एक साल पहले कृषि जमीन को अकृषिक घोषित करने के आदेश को तहसील के कर्मचारियों ने विभागीय पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जिसका खामियाजा पर किसान भुगत रहा है। किसान के पास करीब छह लाख का नोटिस पहुंचा है। रुपये जमा नहीं करने पर प्रशासन ने जमीन की खतौनी पर कुर्की का आदेश चढ़ा दिया। पीड़ित किसान इंसाफ की मांग को लेकर चक्कर काट रहा है। पीड़ित ने डीएम कार्यालय में शिकायतीपत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डिडौली क्षेत्र के जोई गांव में याकूब अली का परिवार रहता है। उनके बेटे नासिर ने नौगांवा सादात क्षेत्र के लकड़हैट गांव में एक जमीन खरीदी थी। इसके बाद कृषि जमीन को अकृषिक घोषित करने के लिए नौगांवा सादात एसडीएम कार्यालय में अपील दायर की थी। सुनवाई पूरी होने के बाद तत्कालीन एसडीएम ने 19 दिसंबर 2023 को जमीन के अकृषिक होने का आदेश भी दिया था। इसके बाद किसान नासिर ने अपनी जमीन की बाउंड्री का निर्माण शुरू कर दिया। तभी, एडीएम कार्यालय से उनके पास काम स्टांप का नोटिस पहुंचा जिसमें जमीन अकृषिक नहीं होने की बात दर्ज थी।
डीएम को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग
एडीएम कोर्ट ने छह लाख रुपये काम स्टांप का नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद किसान नासिर नौगांवा सादात तहसील पहुंचे। जानकारी करने पर पता चला कि कर्मचारियों ने एसडीएम के आदेश को विभागीय वेबसाइट और खतौनी में अपलोड नहीं किया है। इसके बाद किसान नासिर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों से मिले, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने मंगलवार को डीएम कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर तत्कालीन एसडीएम के आदेश को अपलोड करने और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें