फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर से नलकूप की बिल वसूली पर भड़के किसान, नारेबाजी, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। किसानों ने नलकूप का बिजली बिल मीटर से बनाए जाने पर प्रदर्शन किया। साथ ही बिल अधिक बनाने का आरोप भी लगाया। कहा कि किसानों का पहली की तरह ही फ्लैट दर पर बिल वसूला जाए। इसके अलावा चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ा और डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को पत्र सौंप चकबंदी अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग दोहराई।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह की अगुवाई में विभिन्न इलाकों के किसान कलक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि साधारण मिट्टी के उठान पर पुलिस वसूली कर रही है। इसके अलावा जिले के हजारों किसानों को सम्मान निधि नहीं मिल रही है। साथ ही गन्ने का बकाया नहीं मिलने से किसान नाराज हैं। वहीं नलकूप के कनेक्शन धारकों के पहले की तरह फ्लैट दर पर बिल वसूला जाए।
इसके अलावा किसान नेताओं ने कहा कि केसीसी धारकों के खातों से 118 रुपये अवैध रुप से काटे जा रहे हैं। जिले में लगभग 40 लाख केसीसी धारक हैं। ऐसे में यह रकम 40 करोड़ से अधिक हो सकती है। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश चौधरी, देवेंद्र कल्लू, रोहित नागर, हरजीत, विरेंद्र, सत्यपाल, समरपाल, सुरेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें