फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र में सात दिन पूर्व सांड़ के हमले में घायल किसान की उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

यह घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के बीजलपुर गांव की है। यहां पर किसान छतर सिंह का परिवार रहता है। उनका घर गांव के बाहरी छौर पर स्थित है। उनका खेत भी पास में ही हैं। नौ दिसंबर को उनका बेटा संतोष (32) खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए गया था। इसी दौरान सांड़ ने उस पर हमला कर दिया था। घायल का परिजनों ने पास के निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया था। जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया था। मेरठ के अस्पताल में युवक का उपचार कराया जा रहा था। शनिवार सुबह करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। परिजन मेरठ से शव लेकर गांव पहुंच गए। यहां से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी और दो बेटे हैं। युवक की मौत से पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक किसानी के अलावा रोजमर्रा की मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें