कड़ाके की सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सूरज के दर्शन नहीं होने के कारण दिन भर लोग ठिठुरते रहे। गलन के चलते लोगों की उंगलियां सूजने लगी हैं।
शुक्रवार को जहां सूरज की लुकाछिपी रही, वहीं शनिवार को सूर्य नारायण की किरण भी नहीं निकली। लोगों के मुताबिक शनिवार का दिन इस सर्दी के मौसम का सबसे ठंडा रहा। गलन के कारण लोग सर्दी से बेहाल नजर आए। उधर कई लोगों का कहना था कि कड़ाके की सर्दी और अधिक गलन के कारण हाथों और पैरों की उंगली सूजने लगी हैं। कड़ाके की सर्दी का सितम सबसे अधिक रात में ड्यूटी करने वाले लोगों को सता रहा है। दो पुलिसकर्मियों की कड़ाके की सर्दी से तबियत खराब हो गई। मगर उन्होंने अपना बताने से इनकार कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ.योगेंद्र सिंह बच्चों और बड़ों को बीमार होने से बचने के लिए सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि इस समय सर्दी पूरे चरम पर है। बच्चों और बड़ों को घर से बाहर न निकलने दें। प्यास लगने पर सादा पानी देने की बजाय गर्म पानी पिलाएं। शरीर को पूरी तरह ढक कर ही बाहर निकलें।