धान की पौध लगाने को लेकर खेत पर किसान सुभाष सिंह के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक निवासी सुभाष सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे वह गांव लुहारी खादर में धान की पौध लगा रहा था। धान की पौध लगाने को लेकर खेत में ही काम कर रहे गांव के ही बबलू ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बबलू ने अपने चचेरे भाई बबली, सतीश, राजकुमार निवासी गांव अल्लीपुर मिलक को बुला लिया। आरोपियों ने मिलकर सुभाष के साथ लाठी-डंडों व बेल्टों से मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर बबलू, बबली, सतीश व राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।