फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आपसी मनमुटाव ने उजड़ गया परिवार, मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी से ललित बेसहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे आपसी मनमुटाव ने आखिरकार परिवार को पूरी तरह बिखेर दिया। डाईडेरा गांव निवासी रामौतार सिंह और उसकी पत्नी रूबी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि रामौतार ने फावड़े से हमला कर रूबी की जान ले ली। वारदात के बाद रामौतार सलाखों के पीछे पहुंच जाएगा, जबकि परिवार का इकलौता बेटा ललित कुमार माता-पिता दोनों से दूर हो गया।
विज्ञापन

रामौतार और ग्राम प्रधान/प्रशासक सत्य प्रकाश सिंह सगे भाई हैं, लेकिन दोनों अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। घटना के बाद सत्य प्रकाश सिंह भी बेहद दुखी हैं। उन्हें अब अपने भतीजे ललित के भविष्य की चिंता सता रही है। एक तरफ मां की मौत का सदमा और दूसरी ओर पिता की गिरफ्तारी से ललित के सामने मुश्किल हालात खड़े हो गए हैं। घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
-
मायके वालों ने किया हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति
अमरोहा। रूबी की हत्या की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग डाईडेरा गांव पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रामौतार को पकड़कर थाने ले आई। अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें