फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रेमी युगल की जिद के आगे झुके परिजन, पंचायत में निकाह

Mon, 12 May 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर से भागे प्रेमी युगल की जिद के आगे परिजनों को झुकना पड़ा। उन्होंने पंचायत में दोनों का निकाह करा दिया गया। दोनों पक्षों में फैसला होने के चलते पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया।
विज्ञापन

मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव निवासी एक किसान की बेटी का पास के ही गांव निवासी युवक से करीब चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार सुबह युवती प्रेमी के साथ चली गई। वहीं, जानकारी होने पर युवती के भाई ने दोनों को रास्ते में पकड़ लिया। उन्होंने सूचना देकर पुलिस भी बुला ली। पुलिस दोनों प्रेमी युगल को थाने ले आई, जहां दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गए। थाने पहुंचे दोनों के परिजनों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
प्रेमी ने कहा कि वह अपनी प्रेमिका से ही शादी करेगा। उधर, युवती भी अपने प्रेमी से ही शादी की जिद अड़ी रही। इसके बाद परिजनों दोनों को साथ ले आए और पंचायत में दोनों का निकाह करा दिया। पुलिस ने कहा कि मामले में समझौता होने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें