फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीएमओ कार्यालय पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच को टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाजपा नेता पिंटू भाटी की ओर से सीएमओ कार्यालय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के मामले में सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीते तीन मई को सीएमओ डाॅ. सत्यपाल सिंह ने टीम के साथ हसनपुर में रहरा अड्डे पर गंगा अल्टासाउंड सेंटर पर चेकिंग के दौरान डॉक्टर नहीं होने का हवाला देते हुए सेंटर को बंद दिया था। भाजपा नेता पिंटू भाटी सीएमओ के साथ नोकझोंक हुई थी। इस दौरान हंगामा भी हुआ था। भाजपा नेता की मांग पर सीएमओ ने हसनपुर के पांच अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जांच करते हुए गड़बड़ी पाए जाने पर उन्हें सीज कर दिया था। मामले में सीएमओ ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व अभद्रता करने के आरोप में भाजपा नेता पिंटू भाटी समेत कई लोगों पर केस दर्ज कराया था।
इसके बाद भाजपा नेता ने गजरौला में प्रेसवार्ता कर सीएमओ कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला होने का आरोप लगाया था। जिसमें सीएमओ कार्यालय के ही एक कर्मचारी पर हर माह वसूली करने का आरोप लगाया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें