फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कूटचित दस्तावेजों से कराया फर्जी बैनामा, रिटायर्ड शिक्षक समेत चार पर केस

Tue, 10 Oct 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दूसरे के प्लाट को अपना बताकर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए फर्जी बैनामा कराने के मामले में रिटायर्ड शिक्षक और उसके दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला छेबड़ा नई बस्ती में मजरूल इस्लाम का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन ईदगाह रोड टावर वाली गली इसाक नगर में है। आरोप है कि मोहल्ला नौगजा हक्कानी का रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक मोहम्मद आरेफीन और मोहल्ले का ही उसका दामाद जुबैर अपने दो साथियों के साथ जमीन पर पहुंचे और अपनी बताने लगे। प्लॉट पर काम करने पर अपहरण करने की धमकी दी। विरोध करने पर अंजाम भुगतने के लिए धमकाया। आरोपी रोजाना जमीन पर आ जाते हैं। लिहाजा मजरूल इस्लाम आरोपियों के बनाने के अभिलेख निकलवाए। जिसमें 31 मार्च 2004 को रजिस्ट्री दिखाई गई है। जबकि इससे 20 दिन पहले ही मोहम्मद हसनैन निवासी चाहमुल्लामान को बैनामा करा चुका था। ऐसी स्थिति में आरोपी फर्जी बैनामा कराकर जमीन हड़पना चाहते हैं। आरोपी वर्तमान में जो बैनामा दिखा रहे हैं, वह पूरी तरह फर्जी है। इसकी पुष्टि तहसीलदार द्वारा कराई गई जांच में हो चुकी है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मोहम्मद आरेफीन, उसके दामाद जुबेर और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें