फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कोर्ट से मोबाइल छुड़ाने को लगाईं फर्जी बिल की रसीदें, एफआईआर

Thu, 13 Nov 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चोरी के मुकदमे से जुड़े मोबाइल को कोर्ट से छुड़ाने के लिए महिला ने बिल की फर्जी रशीदें लगा दीं। फर्जीवाड़ा पकड़ में आने पर सीजेएम न्यायालय के बाद लिपिक ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन




गजरौला के मोहल्ला बस्ती में रहने वाले सराफ सचिन अग्रवाल के यहां 19 जून की शाम चार बजे दो महिलाएं बुर्का पहनकर चूड़ी खरीदने आई थीं। दोनों सोने की चूड़ी चोरी कर गायब हो गईं थीं। इनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। मामले में सचिन ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया था।

पकड़ी गईं आरोपी महिलाओं से मोबाइल भी बरामद हुआ था। यह मोबाइल कोर्ट के आदेश पर रिलीज होना था, इसलिए मेरठ के जाकिर कॉलोनी निवासी आसमा उर्फ भूरी ने मोबाइल रिलीज करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इसके साथ मोबाइल खरीदने की रसीद की फोटो कॉपी लगाई। मोबाइल को 21 जून 2024 को खरीदना दिखाया गया जबकि उसकी कीमत 41099 रुपये दिखाई गई।
विज्ञापन


फोटोकॉपी साफ नहीं होने के कारण मोबाइल की ओरिजिनल रसीद कोर्ट में दाखिल करने के लिए कहा गया। दूसरी रसीद में मोबाइल खरीदना 22 जून 2024 को दिखाया गया जिसमें मोबाइल की कीमत 41599 रुपये दिखाई। दोनों रसीदों में मोबाइल खरीदने वाले का नाम एक है जबकि मोबाइल की दोनों रसीद में दिनांक, रसीद नंबर, मूल्य और ईएमईआई नंबर भी अलग-अलग है। जिससे साफ है कि आसमा ने मोबाइल की रसीदों को फर्जी तरीके से बनाकर दाखिल किया है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में सीजेएम न्यायालय के वाद लिपिक उमेश कुमार आर्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें