फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फेसबुक पर एसपी के नाम से बनाया फर्जी अकांउट, फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर मांगे रुपये

Sun, 18 May 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। साइबर अपराधियों ने आम आदमी के साथ पुलिस को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। एसपी अमित कुमार आनंद के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर लोगों से रुपये मांगे। एसपी ने अपने असली अकाउंट से लोगों से पैसे नहीं देने और सावधान रहने को कहा है।
विज्ञापन

साइबर अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वह आमजन को ठगी का शिकार बना रहे हैं। साथ ही हर रोज नया हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इसमें साइबर ठगों ने एसपी अमित कुमार आनंद के नाम से फेसबुक पर उनका फर्जी अकाउंट बना लिया। गुमराह करने के लिए उनसे जुड़ी आधी-अधूरी डिटेल के साथ डीपी पर उनका फोटो तक लगा दिया। इसके साथ ही उनके फर्जी अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई।
जरूरत बताकर पैसे की मांग की। लोगों ने पैसे देने के स्थान पर पुलिस को सूचित किया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, एसपी अमित कुमार आनंद को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत साइबर थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया। इसके साथ ही लोगों को अपने असली अकांउट से लोगों को सतर्क किया।
विज्ञापन

कहा कि उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं साथ में किसी से भी पैसे नहीं देने की अपील की है। एसपी ने बताया कि मामले में साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साइबर अपराधियों को जल्दी ही ट्रेस कर लिया जाएगा। एक्स्पर्ट टीम फर्जी अकाउंट बनाने वाले को ट्रेस करने में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें