फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शार्ट सर्किट से फैक्टरी में आग, लाखों का सामान जला

Mon, 02 Jun 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। ढकिया चमन में हाईवे स्थित एक फैक्टरी में आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अंदेशा है।
विज्ञापन

डिडौली क्षेत्र के ढकिया चमन में एक्सोटिक इंडिया एक्सपोर्ट्स कंपनी है। शनिवार रात में शार्ट सर्किट से कंपनी में भीषण आग लग गई। आग से कुछ ही देर में कंपनी के गोदाम और उत्पादन इकाई को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। कंपनी के प्रबंधक निजित अग्रवाल ने बताया कि आग से तैयार माल, कच्चा माल और मशीनरी को भारी नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि आग लगने के समय कोई कर्मचारी अंदर मौजूद नहीं था। इससे जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें