फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बरात चढ़त के दौरान गाली गलौज को लेकर मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। बरात चढ़त के दौरान गाली गलौज को लेकर बरातियों का मोहल्ले के लोगों से विवाद हो गया। मारपीट और जमकर पथराव भी हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि मारपीट में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सैदनगली के मोहल्ला अंबेडकर नगर में बृहस्पतिवार की रात को संभल से बरात आई थी। बरात चढ़त के समय बराती आपस में गाली गलौज कर रहे थे। जिसे लेकर मोहल्ले के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। इस पर मोहल्ले के लोगों और बरातियों में कहासुनी हो गई। जमकर मारपीट हुई। पथराव भी हुआ। हालांकि मारपीट में कोई घायल नहीं हुआ। किसी ने घटना का वीडियो तैयार करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बताते हैं कि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें