फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पंचायतों में घूमेगा विकास का पहिया, मिले बीस करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के गांवों में अटके हुए विकास कार्य अब पूरे हो सकेंगे। आठ माह के लंबे इंतजार के बाद शासन से जिले की पंचायतों के लिए 15वें वित्त का टाइड एवं अनटाइड मद के लगभग बीस करोड़ रुपये का बजट मिला है। जल्द ही यह राशि पंचायतों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 576 ग्राम पंचायतें हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए शासन द्वारा 15वें वित्त का बजट जारी नहीं किया गया था। पंचायतों में विकास कार्यों के लिए राशि नहीं पहुंचने के कारण सभी कार्य अटके हुए थे। पंचायतों में बजट नहीं होने के कारण सड़क, नाली, खड़ंजे आदि के निर्माण जैसे तमाम काम लटके हुए चल रहे थे। अब आठ माह के लंबे इंतजार के बाद बजट की राशि आने से पंचायतों में विकास कार्यों की उम्मीद जग गई है।


पोर्टल पर लेखा जोखा अपडेट न होने से जारी नहीं हो सका था बजट
अधिकारियों की मानें तो कई जनपदों का पिछले वित्तीय वर्ष का लेखा जोखा पोर्टल पर अपडेट न होने के कारण बजट जारी नहीं हो सका था। जिसमें लगभग आठ माह का समय लग गया। सभी ग्राम पंचायतों को ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर सही आंकड़े दर्ज करने के निर्देश दिये गए थे। पोर्टल पर सारा विवरण दुरुस्त होने के बाद शासन द्वारा जिले की 576 पंचायतों के लिए इस वित्तीय वर्ष की पहली किस्त के रूप में करीब बीस करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

-

दूसरी के समय मिली पहली किस्त
पंचायत विभाग में 15वें वित्त की संस्तुतियों के अनुसार साल में दो बार किस्तें जारी की जाती हैं। अमूमन पहली किस्त अप्रैल माह में जबकि दूसरी सितंबर माह में जारी की जाती है। अबकी बार ऐसा हुआ कि दूसरी किस्त मिलने के समय पर पहली की धनराशि जारी हुई है। जबकि दूसरी किस्त के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली किस्त शासन से जारी हो गई है। जिले को टाइड एवं अनटाइड मद के लगभग बीस करोड़ रुपये मिले हैं। जल्द ही यह रकम पंचायतों के खातों में भेज दी जाएगी। जिससे पंचायतों में रुके हुए कार्याें को गति मिल सकेगी।
विज्ञापन

-पारूल सिसोदिया, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें