फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्यूज मी प्लीज! मैं बहुत गरीब हूं, 200 रुपये दे दीजिए

Sat, 18 Feb 2017 12:02 AM IST
अनिल चौहान/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सावधान! यदि आप शहर की सड़कों पर निकल रहे हैं, तो जरा संभल कर निकलें। शहर में सड़कों पर ‘लुटेरी’ लड़कियां घूम रहीं हैं। हाथों में पर्स और स्मार्टफोन, जींस पहनकर खुद को गरीब बताने वाली ये लड़कियां बाइकों और कार को रोक 50 से 300 रुपये तक की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन


युवा इनका सबसे ज्यादा निशाना बन रहे हैं। और तो और ये युवाओं को फांसने के लिए उनकी सुंदरता की तारीफ कर कसीदे पढ़ रहीं हैं। किसी की तुलना अजय देवगन को किसी की सलमान खान से कर रुपये ऐंठ रही है। पांच छह लड़कियों की एक हेड भी है। वहीं, पुलिस पूरे मामले से अनभिज्ञ बनी हुई है।

जी हां, शुक्रवार को शहर के आजाद रोड और इसके आसपास पांच से छह लड़कियों के इस गैंग का तमाशा देखा गया। अपने काम में पूरी तरीके से ट्रेंड ये लड़कियां सड़क से गुजरने वाले बाइक सवारों को इंग्लिस में संबोधित कर रोक रही थीं। एक्सक्यूज मी प्लीज! मैं बहुत गरीब हूं, 300 रुपये की मदद कर दीजिए।
विज्ञापन


हाथों में पर्स और स्मार्टफोन लेकर, जींस पहने ये युवतियां खुद को काफी गरीब बता रही थी। अपने को राजस्थान निवासी बता रही थीं। साथ में एक पंफलेट भी दिखा रही थी। इस पर उनकी गरीबी और परिवार में किसी के बीमार होने का हवाला लिखा था। बाकायदा रोकने वाले का उस पर दस्तखत भी करा रही थीं। 50 से 300 रुपये लेने के बाद उनका पीछा छोड़ रही थीं।

गैंग का सबसे ज्यादा शिकार युवा बन रहे थे। बाइक से आने जाने वाले युवाओं के सामने ये लटके-झटके भी दिखा रही थीं। और तो और उनकी सुंदरता की तारीफ कर कसीदे भी पढ़ रही थीं। किसी को अजय देवगन तो किसी को सलमान खान जैसा बता रही थीं। मकसद सिर्फ एक था किसी तरह उन्हें शीशे में उतार कर पैसे ऐंठ ले। अपने मकसद में वो कामयाब भी दिख रही थी।

उनसे जब इस बारे में पूछताछ करने की कोशिश की गई, तो पहले उन्होंने अपने हेड से बात कराने की बात कही। जब फोटो खींचना शुरू किया गया तो सभी गलियों में चंपत हो गई। इसके बाद उन्हें काफी तलाश किया गया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पोल खुलने के डर से सभी रफू चक्कर हो गईं।
    
शहर कोतवाली में एसएसआई नवाब सिंह का कहना है कि अगर ऐसा है तो यह गंभीर मामला है। मामले की जानकारी कराई जाएगी। अभी तक मामले की कोई शिकायत भी नहीं मिली है, अगर मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें