फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित हो रहा प्रत्येक वर्ग: विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के जिला प्रभारी डॉ.विकास अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के तीस मई को आठ वर्ष पूरे हो गए। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ है। जहां महिलाओं के विकास के लिए योजनाएं चलाई हैं, तो वहीं आयुष्मान कार्ड योजना चलाकर सभी वर्ग के लोगों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को जोया रोड स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर रिपोर्ट टू नेशन के अंतर्गत केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों का सम्मेलन में बोल रहे थे। इस दौरान केंद्र सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धि की पुस्तक का विमोचन एवं हैंडबिल पत्रक बांटे गए। सरकार की उपलब्धियों की पॉकेट डायरी भी वितरित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी विकास अग्रवाल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी आठ वर्ष पूरे कर लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन कल्याणकारी योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज का वितरण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत एक करोड़ 22 लाख आवास तो प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत दो करोड़ तीन लाख आवास स्वीकृत किए गए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 11 करोड़ 22 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया। हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत 6 करोड़ दो लाख नए आवासों को पिछले 3 वर्षों में जल के पानी की सुविधा दी। 18 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 190 करोड़ से अधिक के मुफ्त टीके लगाए गए। 8727 जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। पिछले 8 वर्षों में लगभग 200 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे तो वहीं प्रत्येक ब्लॉक में हेल्पलाइन वैलनेस सेंटर खोलने की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 11 करोड़ 30 लाख किसान परिवारों को 182 लाख करोड़ से अधिक की राशि दी गई। प्रधानमंत्री फसल योजना के अंतर्गत आवेदकों को बीमा कृत किया गया। 3 करोड़ से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड बनाए गए। एमएसपी के अंतर्गत फसलों को जोड़ा गया और डेढ़ गुना एमएसपी की गई। पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत 9 करोड़ एलपीजी कनेक्शन महिलाओं को दिए गए। जनधन खातों के माध्यम से 25 करोड़ महिलाएं बैंक से जुड़ी तो वहीं 75 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 8 करोड़ महिला उद्यमियों को जोड़ा गया। जिला अध्यक्ष डॉ ऋषि पाल नागर ने कहा कि युवा नेतृत्व में विकास देश में शिक्षा को बदलने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई।
पीएम कौशल विकास के अंतर्गत 12 करोड़ 5 लाख से अधिक को प्रशिक्षित किया गया। धनौरा विधायक राजीव तरारा ने पॉकेट डायरी का विमोचन किया और केंद्र एवं प्रदेश के विकास योजनाओं का बखान किया। जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता भी की। इस दौरान डॉ के एस सैनी, पूरन सिंह सैनी, कार्यक्रम संयोजक राकेश वर्मा, रमेश कलाल, अभिनव कौशिक, चंद्रभान भाटी, अतुल चौधरी, शरद गर्ग, मयंक अग्रवाल, भूप सिंह, ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी, ब्लाक प्रमुख ममता, अनुज ओलख, चैनसुख गोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें