हसनपुर (अमरोहा)। गांव नूरपुर खुर्द निवासी किसान की बुखार से मौत के बाद भी न तो कीटनाशक का छिड़काव कराया गया और न ही सफाई कराई गई। इससे गांव में मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। हालांकि सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर मरीजों की जांच की और दवाइयां बांटीं।
तीन दिन पहले गांव निवासी मोहनलाल बुखार से मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पहले दिन करीब सौ मरीज बुखार से पीड़ित बताए गए थे, इसके बाद दवाओं का वितरण किया गया तो मरीज की हालत में सुधार हो गया। मौके के बाद सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाओं का वितरण किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदगी की वजह मच्छरों का प्रकोप अधिक है। कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की गई।
उधर, गांव पीठाखेड़ा में बुखार का प्रकोप बढ़ने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और कैंप लगाकर दवाओं का वितरण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा.ध्रवुेंद्र सिंह ने बताया गांव नूरपुर खुर्द और पीठखेड़ा में दवाएं बांटी गई हैं। बीमारों की हालत में सुधार है।