Establishment of Shivling by law, sacrifices made in Havan
- फोटो : JPNAGAR
थानाक्षेत्र के गांव हाकमपुर में शिवलिंग की स्थापना पूरे विधि विधान से संपंन हुई। पूजन उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
ग्रामीणों ने पर्यावरण शुद्धि और शिवलिंग की स्थापना उपरांत आयोजित हवन में विश्व कल्याण की कामना से आहुतियां दी गई। ईश्वर से कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की। ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने की अपील की। हवन उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें गांव समेत दूर दराज के ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजीव कुमार, नरेश, दीपक, महिपाल, हरिसिंह, गंगा सिंह, राजकिशन, सतपाल सिंह, तुषार, हर्ष आदि मौजूद रहे।