सैदपुर इम्मा गांव में दबंगों ने घर में घुसकर मामा-भांजे को लाठी-डंडों से पीटा। जान से मारने की नीयत से हमला किया। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नौगांवा सादात क्षेत्र के सैदपुर इम्मा गांव में नसीम अहमद का परिवार रहता है। मंगलवार रात नसीम का बेटा सरताज अहमद और साला अहसान घर में बैठे थे। तभी, गांव के ही अंसार, नाजिम, आलम, शकील उर्फ छोटे, अनीश, इब्राहिम और रईस लाठी-डंडे लेकर घर के सामने आए और सरताज व अहसान के साथ गाली गलौज करने लगे। मामा-भांजे ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर दोनों को लाठी-डंडों से पीटा। जान से मारने के लिए से हमला किया। मारपीट में सरताज व अहसान घायल हो गए।
आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में अंसार, नाजिम, आलम, शकील उर्फ छोटे, अनीश, इस्माइल, इब्राहिम और रईस और नईम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।