फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रेमिका की कनपटी से सटाकर मारी थी गोली, फट गया था सिर

Thu, 13 Mar 2025 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में रोश खुराना उर्फ झिलमिल प्रजापति को कनपटी से सटाकर 315 बोर के तमंचे से गोली मारी गई थी। जिससे उसका सिर फट गया था। वहीं, घटना से पहले दोनों ने बीयर पी थी और खाना खाया था। पुलिस ने घटनास्थल से बीयर की खाली कैन बरामद की हैं। रोश ने खाना खाया हुआ था, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है।

औद्योगिक चौकी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश भंडारण निगम के गोदाम के पास तीन मंजिला मकान में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के करौठी निवासी निशांत और बछरायूं क्षेत्र के गांव धनौरी खुर्द निवासी उसका रिश्तेदार अंकुश चौधरी किराये पर गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट चलाते हैं। अंकुश का करीब डेढ़ साल से हरिद्वार के कनखल में राजपूत धर्मकांटा के पास रहने वाली रोश खुराना उर्फ झिलमिल प्रजापति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को अंकुश ने रोश को फोन कर मिलने बुलाया था। शाम करीब चार बजे रोज गेस्ट हाउस में पहुंची थी।
विज्ञापन


रात में अंकुश और रोश खुराना गेस्ट हाउस के कमरे में थे। अंकुश को शक था कि रोश किसी दूसरे लड़के से बात करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद अंकुश ने रोश की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद अंकुश ने औद्योगिक चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया था।

देर रात तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोश खुराना को कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मारने की पुष्टि हुई, जिससे उसका सिर फट गया था।

पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर तमंचा भी बरामद किया था। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि घटनास्थल से खाली बीयर की कैन भी बरामद हुई हैं। इससे साफ है कि दोनों ने बीयर पी थी।
हत्यारोपी ने कथित पत्रकार को की थी पहली कॉल

पुलिस के मुताबिक, अंकुश ने रोश खुराना की हत्या करने के बाद सबसे पहले कॉल एक कथित पत्रकार को की थी। हत्या में कथित पत्रकार भी शामिल है या फोन कॉल करने का दूसरा उद्देश्य रहा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार कुछ कथित पत्रकार होटल, गेस्ट हाउस चलने वाले लोगों के संपर्क में रहते हैं। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हत्या अंकुश ने की है, यह तो स्पष्ट हो गया है और उसने घटना करना कबूल भी कर लिया है। लेकिन, उसने कथित पत्रकार को सबसे पहले कॉल क्यों किया इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस को कॉल डिटेल आने का इंतजार : पुलिस अंकुर और मृतक रोश खुराना के फोन की कॉल डिटेल निकाल रही है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
गेस्ट हाउस पर लगाया पुलिस ने ताला
गजरौला। सोमवार रात बछरायूं क्षेत्र के गांव धनौरी खुर्द निवासी अंकुश चौधरी ने हरिद्वार के कनखल की रोश खुराना को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। उससे अंकुश का डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका की हत्या के बाद चर्चा में आए गेस्ट हाउस पर पुलिस ने ताला लगा दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि जो भी अन्य गेस्ट हाउस चल रहे हैं, उनकी भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

होगी जांच, तमंचा कहां से लाया था हत्यारोपी : हरिद्वार की प्रेमिका की हत्या कर चौकी में सरेंडर करने वाला गेस्ट हाउस संचालक प्रेमी अंकुश चौधरी को पुलिस ने जेल भेज दिया। मगर एक सवाल रह गया है कि वह तमंचा कहां से लाया था। इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें