शादी से पांच दिन पहले युवती प्रेमी के साथ चली गई और उसके साथ निकाह कर लिया। निकाहनामा लेकर युवती प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंची और परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। अब जिस लड़के से लड़की की शादी तय हुई थी, उसके साथ लड़की की छोटी बहन की शादी होना तय हुआ है।
ये मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले कारोबारी ने अपनी बेटी का रिश्ता एक युवक से तय किया था। कारोबारी ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। होटल की बुकिंग हो चुकी थी। शादी से पांच दिन पहले युवती घर से चली गई और मोहल्ले में रहने वाले गैर बिरादरी के युवक से निकाह कर लिया था। पहले दोनों पक्षों में पंचायत हुईं, बाद में मामला कोतवाली पहुंच गया। कोतवाली में दोनों पक्षों में बातचीत हुई। यहां प्रेमी के साथ निकाहनामा लेकर पहुंची युवती ने पुलिस की मौजूदगी में परिजनों के साथ घर जाने से साफ इनकार कर दिया। पंचायत में तय हुआ कि अब छोटी बेटी के साथ युवक की शादी कराई जाएगी। इस पर युवक पक्ष भी राजी हो गया।