गजरौला। एनएचआईए ने पुलिस के साथ बृहस्पतिवार को हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाया। नाले के आगे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध करते हुए पहले सूचना देने की मांग की।
हाईवे चौड़ीकरण कंपनी के साइड इंचार्ज राम प्रकाश यादव के नेतृत्व में टीम चौपला पहुंची। यातायात और थाना पुलिस के साथ मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर अभियान चलाया गया। नाले के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। व्यापारियों ने कहा कि पहले सूचना मिलती तो नुकसान से बचा जा सकता था।
राम प्रकाश यादव ने बताया कि अभियान से पहले घोषणा कराई गई थी। अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।