फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रजाकपुर गांव के मुख्य रास्ते पर अतिक्रमण, टीम ने की पैमाइश

Sat, 01 Feb 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के गांव रज्जाकपुर में सड़क से अतिक्रमण हटाने को पैमाइश करती टीम। संवाद
विज्ञापन
अमरोहा। रजाकपुर गांव के मुख्य रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत पर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंची और जांच की। लेखपाल की मौजूदगी में रास्ते की पैमाइश की गई। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों को कार्रवाई की नसीहत दी गई। फिलहाल, रास्ते की जमीन को चिह्नित कर निशान लगाए गए हैं।
विज्ञापन

रजाकपुर गांव पहले पंचायत राज विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता था, लेकिन सीमा विस्तार के बाद गांव अमरोहा पालिका में शामिल हो गया है। गांव में विकास करने की जिम्मेदारी अब पालिका की है। हालांकि, स्थिति यह है कि कुछ लोगों ने गांव के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर लिया। रास्ते को काटकर खेत में मिल लिया है। कुछ लोगों ने रास्ते पर मिट्टी डालकर कब्जा करने की कोशिश की। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने डीएम निधि गुप्ता वत्स को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
इसके बाद ईओ डॉ. बृजेश कुमार के निर्देश पर पालिका टीम गांव पहुंची और लेखपाल की मौजूदगी में रास्ते की पैमाइश की। जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने रास्ते को काटकर खेत में शामिल कर लिया है। गांव में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए, सड़क पर जलभराव होने लगा है। कुछ लोगों ने रास्ते पर मिट्टी डालकर बंद करने की कोशिश की है। ईओ डा. बृजेश कुमार ने बताया कि रजाकपुर गांव में रास्ते की पैमाइश की गई है। अतिक्रमण करने वाले लोगों को कार्रवाई की नसीहत देते हुए रास्ते की जमीन छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। पैमाइश करके जहां तक रास्ते की जमीन आ रही है वहां तक निशान लगा दिए गए हैं। रास्ते की जमीन से अतिक्रमण नहीं हटने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें