फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिस लाइन पहुंचे एसपी ने ली परेड की सलामी, विभागों का किया निरीक्षण

Sat, 01 Feb 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते हुए निरीक्षण किया। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। निरीक्षण में कमियां मिलने पर सही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, इकाइयों, एमटी शाखा, शास्त्रागार, क्वार्टर गार्द, भोजनालय, बंदी वाहन, डॉग स्कवॉड, पीआरवी वाहन आदि का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। कमियों को सही करने के लिए आरआई को निर्देशित किया। उन्होंने ईंधन और वाहनों से संबंधित लॉग बुक सहित अन्य दस्तावेजों को देखा। शस्त्रागार में शस्त्रों की साफ-सफाई आदि निरीक्षण कर उनके संचालन के विषय में जानकारी दी।
क्वार्टर गार्ड के निरीक्षण के दौरान एसपी ने सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी का परीक्षण किया। विषम परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले तकनीक का अभ्यास भी देखा। साथ ही भोजनालय में पहुंच कर भोजन कर उसकी गुणवत्ता काे परखा। उन्होंने समस्त शाखा प्रभारियों को रिकार्ड का सही ढंग से रख-रखाव करने व साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। साथ ही राजकीय कार्य समय से पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें