फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पीडब्लूडी एक्सईएन के खिलाफ कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे कर्मचारी, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी-कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता कुलदीप संत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कर्मचारियों ने हड़ताल कर कार्यालय परिसर में ही धरना दिया। एक्सईएन पर कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। अधीक्षण अभियंता मेरठ को सात सूत्री ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह की अनहोनी होने पर एक्सईएन को जिम्मेदार ठहराने की बात कही है।
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे अधिकारी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता कुलदीप संत स्टाफ के साथ अभद्रता, गाली-गलौज व धार्मिक टिप्पणी करते हैं। शाम पांच बजे के बजाय रात आठ बजे तक कार्यालय खुलवाया जाता है। मृतक आश्रित एवं अन्य कर्मचारियों को चपरासी बनाए जाने की लगातार धमकी दी जाती है। विभाग से जुड़े ठेकेदारों के सामने अपने कार्यालय में बुलाकर कर्मचारियों को अपमानित किया जाता है। समय-समय पर कर्मचारियों को निलंबित कराने और एसीआर सेवा पुस्तिका खराब करने की धमकी दी जाती है। एक्सईएन के तानाशाही रवैया के कारण कार्यालय का माहौल खराब हो रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि इस स्थिति में यदि किसी कर्मचारी के साथ दुर्घटना या कोई अनहोनी होती है, तो उसके जिम्मेदार अधिशासी अभियंता कुलदीप संत होंगे। इस दौरान तवरेज अली, मोहम्मद अजहर नावाज, अब्दुल्ला, उपेंद्र कुमार, सुनील कुमार, मोहम्मद फैसल, प्रशांत कुमार, चंद्रशेखर, पिंटू, पंकज कुमार, विपुल कुमार, अंकुश कुमार, सुनील कुमार, नाजमीन कुमार, मोहन सिंह, अमित कुमार, राजन आदि कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, अधिशासी अभियंता कुलदीप संत ने आरोपों की निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें