फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चांदनगर में ग्राम प्रधान और राशन डीलर पक्ष आमने-सामने, बढ़ा तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

चांदनगर में ग्राम प्रधान और राशन डीलर पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर दोनों पक्षों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

चांदनगर ग्राम पंचायत के प्रधान मनवीर सिंह ने डीएम राजेश कुमार त्यागी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में राशन की दुकान का निर्माण ग्राम समाज की भूमि पर सरकारी निधि से कराया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग चुनावी रंजिश मानते हुए निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई जा रही है। आरोपियों के द्वारा गाली-गलौज की गई। जबकि उसकी भूमि का प्रस्ताव गांव के लोगों के बीच कराया गया था। इसी जमीन में पानी की टंकी और आरआरसी सेंटर का निर्माण चल रहा है, जबकि राशन डीलर अपने घर से सामने दुकान का निर्माण कराना चाहता है। ग्राम प्रधान ने पुलिस की देखरेख में निर्माण कार्य कराने की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष की और से किरनपाल ने डीएम को पक्ष देकर खलियान की जमीन में निर्माण कराने का आरोप लगाया है। साथ ही जोया बीडीओ से जांच कराने की मांग की है। साथ ही ग्राम प्रधान पर मनरेगा के कार्यों में घोटाला करने और जॉब कार्ड के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें