फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म

Mon, 31 Mar 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

युवक ने इंस्टाग्राम से युवती के फोटो और वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल करते हुए परिचित के घर बुलाया। नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर युवक के परिजनों ने पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट की।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो अपलोड करती है। आरोप है कि आठ महीने पूर्व एक युवक ने इंस्टाग्राम से फोटो लेकर उनको एडिट कर आपत्तिजनक बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपये की मांग की गई। साथ ही उसे नगर में अपने परिचित के घर बुलाया, जहां नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन

आरोपी ने युवती को वीडियो दिखाई और घटना के बारे में किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही ब्लैकमेल करते हुए 10500 रुपये ले लिए। 25 मार्च की सुबह आठ बजे आरोपी युवक ने उसे धमकी देकर अहरौला तेजवन में दोस्त के घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पर युवती परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद वह आरोपी के घर शिकायत करने गए तो आरोपी, उसके भाई और माता-पिता ने गाली-गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भाग दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी तहरीर पर आरोपी अंकित के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने उसके पिता सुशील, दो भाइयों विकास व विशाल और मां ऊषा के खिलाफ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें