फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 ग्राम पंचायतों में 93,48,378 रुपये का गबन, चार सेक्रेटरी को नोटिस0

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के चार ब्लॉकों की 20 ग्राम पंचायतें चार साल के बाद भी ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण नहीं करा सकी हैं। अमरोहा, गजरौला, हसनपुर और गजरौला ब्लॉक के ग्राम पंचायतों के तत्कालीन सेक्रेटरी ने 93,48,378 रुपये का हिसाब किताब नहीं दिया है। ऑडिट टीम ने खर्च का ब्योरा नहीं देने को गबन करार दिया है। पंचायती राज निदेशक ने मामले में गंभीर रुख अपनाया है। इसके बाद डीपीआरओ ने नोटिस जारी किया है। तत्कालीन सेक्रेटरी को 30 जून तक की मोहलत दी गई है। वर्ष 2016-17 में ग्राम पंचायतों में रकम की निकासी हुई, लेकिन कार्यों का बाउचर समेत अन्य साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां और पंचायत ने ऑडिट के दौरान मामले को पकड़ा। लेखा परीक्षक के माध्यम से साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा, लेकिन सेक्रेटरी ने निर्धारित अवधि में साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सके हैं।
विज्ञापन

यह हैं ग्राम पंचायतों के तत्कालीन सचिव यशपाल सिंह (गंगेश्वरी), दिनेश कुमार (हसनपुर), धर्मपाल सिंह (गंगेश्वरी), विपिन कुमार (अमरोहा) और (गजरौला) महिपाल सिंह
विज्ञापन

ब्लॉक ग्राम पंचायत गबन (रुपये)
गंगेश्वरी जल्लोपुर मु. 14,13,383
गंगेश्वरी पथरा मु. 12,04,475
गंगेश्वरी दरियापुर तुगन 9,88,213
गंगेश्वरी पथरा ए. 8,85,683
गंगेश्वरी गुरेठा 8,54,434
गंगेश्वरी हैदलपुर 8,42,731
गंगेश्वरी बिहारीपुर 6,51,323
हसनपुर सकतपुर-करनपुर 5,02,523
हसनपुर इकौंदा 4,67,740
हसनपुर सुनारी 3,40,670
हसनपुर ज्ञानपुर मुन्जबता 2,70,925
हसनपुर चमरपतेई 2,66,310
हसनपुर दमगढ़ी 2,50,900
अमरोहा मुबारकपुर कला 2,05,652
अमरोहा नौराहान 1,35,516
गजरौला कुदैना चक 30,000
गजरौला याकूबपुर उर्फ आ. 15,000
गजरौला सिहाली मेव मु. 9,900
गजरौला भीकनपुर शुमाली 7,000
गजरौला बांसली 6,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें