फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल के ईवीएम से होगी वोटिंग, जल्द आएंगी 930 कंट्रोल यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विधानसभा उप चुनाव की तैयारी में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन गंभीरता से जुटा है। पोलिंग स्टेशन के निर्धारण के बाद कंट्रोल यूनिट की आपूर्ति की कवायद शुरू हो गई है। नौगांवा सादात विधान सभा क्षेत्र में संभल के कंट्रोल यूनिट का उपयोग होगा। जिले में 930 कंट्रोल यूनिट की खेप जल्द आ जाएगी। संभल के प्रशासन को ईएमएस के माध्यम से हस्तांतरण करना है। इन कंट्रोल यूनिट से उप चुनाव में वोटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन से नौगांवा सादात विधानसभा की सीट रिक्त हो गई है। पहले चरण में 1000 से अधिक पोलिंग स्टेशन का चिन्हांकन कर दिया गया है। इसके तहत इस बार 117 पोलिंग स्टेशन और बढ़े हैं। ऐसे में इस बार 479 पोलिंग स्टेशन में वोटिंग होना है। पोलिंग स्टेशन के अनुमोदन के लिए आयोग को भेजा है। अब दूसरे चरण में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कंट्रोल यूनिट (सीयू) की आपूर्ति के लिए संभल के जिला प्रशासन को आदेश मिला है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अवनीश सक्सेना ने दोनों जिले के जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है। कंट्रोल यूनिट के ट्रांसपोर्टेशन पुलिस बल की मौजूदगी के बीच करने को कहा है। कंट्रोल यूनिट का हस्तांतरण ईएमएस के माध्यम से किया जाना है। मालूम हो कि 117 पोलिंग स्टेशन और बढ़े हैं इसमें 11 पोलिंग स्टेशन दूसरी बिल्डिंग में हैं जबकि 106 पोलिंग स्टेशन को पहले की बिल्डिंग के दूसरे कक्ष में बनाया है।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष खुलेगा वेयर हाउस
अमरोहा। कंट्रोल यूनिट की खेप आने के बाद कलक्ट्रेट स्थित वेयर हाउस में रखा जाएगा। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष वेयर हाउस खुलेगा। पूरे घटना क्रम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें