फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवजाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से 75.59 % मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्राम पंचायत एवजाबाद में प्रधान पद के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। सुबह से ही बूथ पर मतदाताओं की लंबी लाइन दिखाई दी। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। एसडीएम और सीओ ने बूथों का मुआयना किया। मतदाताओं की आईडी चेक कर वोट करने की इजाजत दी गई। वोटिंग के लिए बुजुर्गों में भी गजब का उत्साह दिखाई दिया। उनके परिजन बूथ केंद्र तक लेकर पहुंचे और वोट डलवाया। शाम पांच बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से 75.59 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रधानी की जद्दोजहद में लगे चार प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई। सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतपेटियों को ब्लॉक में जमा कराया गया। अब पांच फरवरी को मतगणना समाप्त होने के साथ एवजाबाद ग्राम पंचायत को नया प्रधान मिल जाएगा।
विज्ञापन

अमरोहा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत एवजाबाद के प्रधान को विभिन्न आरोपों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई के चलते बर्खास्त कर दिया गया था। तभी से ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान का पद खाली था। लिहाजा, शासन से स्वीकृति मिलने के बाद प्रशासनिक अमला चुनाव की तैयारियों में जुटे थे। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एवजाबाद में प्रधान पद के लिए चुनाव कराया गया। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक आरओ अवधेश कुमार के नेतृत्व में वोटिंग हुई। चार प्रत्याशी मैदान में थे। वोट डालने के लिए ग्रामीणों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। एक के बाद एक वोट डालने के सिलसिला चलता रहा। 1459 मतदाताओं में से 1103 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि एवजाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से 75.59 % मतदान हुआ है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों में ब्लॉक में जमा करा दिया गया है। अब पांच फरवरी की सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। इसके बाद नए प्रधान के नाम की घोषण कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें