हसनपुर। रहरा रोड पर मंगरौला में गंगा एक्सप्रेसवे के पास सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग भगवानदास शर्मा (84) निवासी गांव मंगरौला को कार ने टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गांव मंगरौला में बुजुर्ग किसान भगवानदास शर्मा का परिवार रहता है। बृहस्पतिवार की देर शाम भगवानदास शर्मा गांव में सड़क के किनारे खड़े थे। इसी बीच रहरा की दिशा से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त है। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे व दो बेटी छोड़े हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि बुजुर्ग को टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में कर लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।