फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जेई सिविल मुख्य परीक्षा कल, शहर में भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित अवर अभियंता (जेई) सिविल मुख्य परीक्षा को लेकर यातायात पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। तीन मई को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए जनपद में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 4125 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यातायात पुलिस ने परीक्षा के दौरान शहर के अंदर कार समेत भारी वाहनों की नो एंट्री लागू करने का निर्णय लिया है, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके और परीक्षार्थियों को समय से केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


निर्धारित परीक्षा केंद्रों में एकेके इंटर कॉलेज, भगवत सरन इंटर कॉलेज जोया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा, राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, आईएम इंटर कॉलेज, जेएसएच इंटर कॉलेज, जेएसएच पीजी कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज और सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर शामिल हैं।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है। टीएसआई अनुज मलिक के अनुसार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों के लिए टीपी नगर पुल के नीचे दोनों ओर पार्किंग निर्धारित की गई है। कुंदन इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों के वाहन विद्यालय परिसर में ही खड़े कराए जाएंगे, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज के लिए रेलवे माल गोदाम के पास खाली मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है। इसके अलावा आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज और जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों के लिए रामलीला ग्राउंड तथा जेएस हिंदू कॉलेज के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों के वाहन परीक्षा केंद्र से लगभग 200 मीटर पहले तक ही जा सकेंगे। इसके बाद उन्हें निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करना अनिवार्य होगा। शहर में प्रमुख चौराहों और मार्गों पर बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी, जबकि बाहरी वाहनों को बाईपास मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

-
यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास व पाकबड़ा होते हुए मुरादाबाद की ओर जाएंगे।

- नौगावां सादात से अमरोहा और मुरादाबाद जाने वाले वाहन याहियापुर बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।
- नौगावां सादात से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास व धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।

- अतरासी चौकी से अमरोहा की ओर जाने वाले वाहन एआरटीओ तिराहे से कल्याणपुरा रोड होते हुए बंबूगढ़ चौराहे से कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

- शहर अमरोहा से जोया/दिल्ली (हाईवे) की ओर जाने वाला वाहन कांकरसराय से बंबूगढ़ से जोया की ओर जाएंगे।

- शहर अमरोहा से नौगावां सादात की ओर जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा से कांठ रोड से बाईपास होते हुए नौगावां की ओर जाएंगे।
- जोया से अमरोहा आने वाले वाहन बंबूगढ होते हुए कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा कैलसा रोड होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- कोई भी ई-रिक्शा व ऑटो नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर नहीं आएगा, सभी कैलसा बाईपास होते हुए कांठ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें