फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Sat, 29 Mar 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। गांव कादराबाद में बीती 23 मार्च को मारपीट में घायल शमशेर (60) की बृहस्पतिवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बुजुर्ग की मौत के लिए मारपीट करने वालों को जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की मौत बीमारी की वजह से हुई है। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव कादराबाद में बीती 23 मार्च को शमशेर के साथ गांव के ही अलाउद्दीन व उसके बेटों ने मारपीट की थी। मारपीट में शमशेर घायल हो गए थे। पुलिस ने अलाउद्दीन व उसके बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शमशेर का अमरोहा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह बुधवार की रात घर वापस आ गए थे। उनकी दवाएं चल रही थी। बृहस्पतिवार की रात उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। उन्होंने बुजुर्ग की मौत के लिए अलाउद्दीन व उसके बेटों द्वारा की गई मारपीट को जिम्मेदार ठहराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुच गई। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शमशेर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि प्रथम दृष्टया शमशेर की मौत बीमारी से होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें