फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गांव-गांव फलों की फेरी लगाने वाले अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि पुलिस ज्यादा शराब पीने के बाद खुश्की होने से मौत होने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मानकजूड़ी गांव की है। यहां पर राजपाल सिंह (45) पुत्र कृपाल का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी शकुंतला देवी के अलावा पांच बेटा-बेटी हैं। रामपाल सिंह गांव-गांव फल की फेरी लगाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। सोमवार की शाम घर पर ही उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बड़े बेटे संजीव कुमार के मुताबिक जिस समय रामपाल सिंह मृत पड़े मिले थे, इस दौरान उनके गले में मफलर कसा हुआ था और उसमें गांठ लगी हुई थी। वहीं प्रभारी थाना इंचार्ज लवलीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया रामपाल की मौत अधिक शराब पीने के बाद खुश्की के कारण होना प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वह पिछले तीन दिन से लगातार शराब का सेवन कर रहे थे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें