फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क हादसों में कार चालक समेत आठ घायल, तीन रेफर

Sat, 08 Feb 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर/आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार सुबह संभल-हसनपुर मार्ग पर कालाखेड़ा पुल के पास वैन और एंबुलेंस में टक्कर हो गई। जिसमें एंबुलेंस चालक जम्मू कश्मीर के जिला किश्तवाड़ निवासी आशिक अली घायल हो गया, जबकि एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, हापुड़ के सादुल्लापुर निवासी सचिन कुमार वैन लेकर रिश्तेदारी में सैदनगली इलाके में जा रहा था। हादसे में वैन चालक सचिन कुमार भी घायल हो गया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसरोली निवासी देवेंद्र व सतवीर बृहस्पतिवार रात सैदनगली क्षेत्र के गांव करनपुर में एक कार्यक्रम से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। आदमपुर में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। देवेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। उधर, आदमपुर क्षेत्र में रहरा-गवां मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में राजा, फूल सिंह, दौलत राम, अवनेश निवासी गांव गुरेठा और जीतू निवासी गांव रहरई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें