फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सौ क्विंटल रेता भरा ट्रक गजरौला पुलिस ने किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। आठ सौ क्विंटल रेता लाद कर बिजनौर से गाजियाबाद जा रहे ट्रक को पुलिस ने सीज कर दिया। ओवरलोड ट्रक चालक पर ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था। वह कोई कागजात भी नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि बुधवार की तड़के चौपला चौकी इंचार्ज परवेंद्र सिंह चौपला पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक ट्रक आया। चालक से पुलिस ने ट्रक के कागजात दिखाने को कहा। नहीं दिखा सका। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। देखा तो उसमें रेता भरा हुआ था। तौल कराई तो उसमें 80 टन रेता पाया गया। पूछताछ करने पर ट्रक चालक ने बताया कि वह ट्रक में रेता लाद कर गाजियाबाद जा रहा था। कोई कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखाने पर पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष ने ट्रक को सीज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें