फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पालिका में शामिल गांवों के विकास पर खर्च होंगे आठ करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका में शामिल ग्राम पंचायतों में आठ करोड़ की धनराशि से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

इससे करीब 45 गांवों की सूरत बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। इन गांवों में सड़क, इंटरलॉकिंग और स्ट्रीट लाइट समेत विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। शासन से मंजूरी मिलने के बाद प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इन गांवों में नगर पालिका के सीमा विस्तार में शामिल किया गया था। इससे इन गांवों के लोगों को आस जगी कि अब विकास कार्य तेजी के साथ कराए जाएंगे और शहर की तरह ही सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए पालिका ने भी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। जिससे इन गांवों में नई सड़क बनाई जाएंगी और पुरानी सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। मुख्य मार्ग समेत गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। विकास कार्य होने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और गांवों की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। साफ-सफाई का जिम्मा भी अब पालिका के पास है। वह अपने सफाई कर्मचारी गांव में भेजकर घर-घर से कूड़ा उठवाने का काम कराती है। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि इन गांवों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य शुरु कराए जाएंगे। जिससे इन गांवों में शहर की तरह ही सुविधाएं दी जा सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें