फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस नहीं लेने पर देवर ने घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने देवर सहित तीन दोस्तों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यह रहने वाली युवती की शादी बिजनौर के एक गांव निवासी युवक के साथ करीब एक साल पहले हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन बाद ही विवाहिता को घर से निकाल दिया था। तभी से विवाहिता मायके में अपने पिता के घर रहती है। इस संबंध में पीड़िता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है।
आरोप है कि तभी से ससुराल वाले उससे रंजिश रखते हैं। 23 मई को विवाहिता घर पर अकेली थी। तभी देवर अपने दो दोस्तों के साथ घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की। शोर मचाने पर विवाहिता के माता-पिता व अन्य लोग मौके पर आ गए। इस दौरान आरोपी मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने एसपी पूनम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरके शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर देवर समेत दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें