फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ढाबे पर डंपर चालक की गोली मारकर हत्या, पांच पर आरोप

Tue, 30 Jun 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 10:30 बजे शाहबाद रोड पर चंडिका गांव के पास स्थित एक ढाबे पर डंपर चालक चंचल कुमार (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान मदारपुर क्षेत्र के माजरा झंडूपुरा गांव निवासी चंचल कुमार (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चंचल कुमार डंपर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। सोमवार रात वह शाहबाद रोड स्थित ढाबे पर मौजूद था। इसी दौरान वहां कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान पांच लोगों ने मिलकर चंचल कुमार पर हमला कर दिया। इसी बीच एक आरोपी ने चंचल पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही चंचल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनते ही ढाबे पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पटवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है और सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। एसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है गोली से युवक की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें