फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर तहसील में तैनात कानूनगो 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हसनपुर तहसील में तैनात कानूनगो एवं राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा को एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कानूनगो पर खेत की पैमाइश कराने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है। एंटी करप्शन टीम आरोपी कानूनगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बरेली ले गई।
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव कुदैना चक निवासी देवकरन ने 24 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया था कि खेत की पैमाइश कराने के लिए कानूनगो अरविंद शर्मा ने अलग-अलग समय पर करीब 40 हजार रुपये ले लिए, लेकिन अभी तक पैमाइश नहीं कराई है। अब फिर से दस हजार रुपये की मांग कर रहा है।
शिकायत की पुष्टि के बाद सोमवार को कलक्ट्रेट से दो सरकारी गवाहों को साथ लेकर नौ सदस्यीय एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। किसान ने कानूनगो को गजरौला में एक मिष्ठान की दुकान पर बुलाया। यहां पर दोनों ने लस्सी पी। इसके बाद किसान ने कानूनगो को 10 हजार रुपये दिए। जैसे ही कानूनगो ने रिश्वत के दस हजार रुपये जेब में रखे, वहां पर पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाया गया, जहां पूछताछ के साथ शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर ने आरोपी कानूनगो के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराकर उसे अपने साथ बरेली कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें